तीन तरह के भ्रूणपोष कौन कौन से होते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 13:57

प्राथमिक भ्रूणपोष केंद्रक में विभाजन के आधार पर यह तीन प्रकार के होते हैं –

केंद्रकीय भ्रूणपोष (Nuclear Endosperm)
कोशिकीय भ्रूणपोष (Cellular Endosperm)
माध्यमिक भ्रूणपोष (Helobial Endosperm

1. केंद्रकीय भ्रूणपोष (Nuclear Endosperm) :-

इसमें केंद्रक का विभाजन केंद्रकीय होता है, ऐसे विभाजन में केंद्रको के बीच भितियाँ नहीं बनती है। अंत में कोशिका भितियों के बनने के कारण इसका संपूर्ण भाग कोशिकीय (cellular) हो जाता है।

जैसे – नारियल का भ्रूणपोष केंद्रकीय होता है।
2. कोशिकीय भ्रूणपोष (Cellular Endosperm) :-

इसके निर्माण में प्राथमिक केंद्रक के सभी विभाजनों के बाद कोशिका भित्ति बनती है, ऐसे भ्रूणपोष प्रारंभ से ही कोशिकीय होते हैं।

जैसे – धतूरा (Datura) पेटूनिया (Petunia) आदि के पौधों में कोशिकीय होते है।
3. माध्यमिक भ्रूणपोष (Helobial Endosperm) :-

इसमें केंद्रक के विभाजन के फलस्वरुप दो कोशिकाएं बनती हैं, उनमें एक बड़ी तथा दूसरी छोटी होती हैं। बड़ी कोशिका को माइक्रोपाइलर चैंबर तथा छोटी कोशिका को चैलेजल चैंबर कहते हैं। माइक्रोपाइलर चैंबर के केंद्रक में विभाजन के फलस्वरुप मुख्य भ्रूणपोष बनता है। यह एकबीजपत्री पौधों के हेलोबी समुदाय में पाया जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info